Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

PM Modi का दिल्ली को मेट्रो गिफ्ट

Date:

 

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में विकास की ‘डबल इंजन’ रफ्तार का दावा किया। बुराड़ी मैदान में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के एक साल के भीतर ही विकास ने वो गति पकड़ी है जो पिछले कई वर्षों से गायब थी। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) का नाम लिए बिना कहा कि पहले की सरकार के दौरान सिर्फ बहानेबाजी चलती थी लेकिन अब काम हो रहा है।

मेट्रो नेटवर्क में ऐतिहासिक विस्तार

प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का शुभारंभ किया जो विशेष रूप से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। फेज-4 के नए विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो का कुल नेटवर्क अब 375 किलोमीटर से भी ज्यादा बड़ा हो गया है। पिंक लाइन के विस्तार से अब दिल्ली को अपनी पहली ‘रिंग मेट्रो’ मिल गई है, जिससे सफर का समय काफी कम हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related