Sunday, June 28, 2026
Sunday, June 28, 2026

मन की बात में पीएम मोदी बोले – भारत रक्षा, विज्ञान और जनशक्ति में लगातार आगे बढ़ रहा है

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देश की रक्षा, विज्ञान, विमानन और योग के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज समुद्र से लेकर आसमान तक अपनी सुरक्षा क्षमता को लगातार मजबूत कर रहा है।

पीएम मोदी ने बताया कि इसी महीने डीआरडीओ ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। वहीं, ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत तैयार C-295 विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान पूरी की है और वर्तमान में ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का भी जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। अहमदाबाद में हुई विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत ने 114 पदक, जिनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं, जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से सोना खरीदने में संयम बरतने, विदेश यात्राएं टालने और कार पूलिंग अपनाने की अपील का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी अपील का सकारात्मक समर्थन किया है। कई परिवारों ने विवाह समारोहों में नया सोना खरीदने के बजाय पुराने सोने को रिसाइकिल करने का फैसला किया है, जबकि अनेक लोगों ने कार पूलिंग को अपनाकर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि देशवासी एकजुट होकर हर चुनौती का सामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, चरणजीत चन्नी बन सकते हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो...