Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

BJP की जीत पर पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

Date:

 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित करने में दिल्ली की अहम भूमिक रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में चुनावी जीत पर दिल्लीवासियों का शुक्रिया अदा किया है।

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...