Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में गिरी:4 की मौत, 15 बच्चे समेत 23 घायल

Date:

कांगड़ा–हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 बच्चे समेत 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर दर्शन करके वापस पंजाब लौट रहे थे। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट के करीब इनकी पिकअप नंबर PB03Q9646 जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा।

एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ है।

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया 4 लोगों की मौत हो गई है। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 10 अन्य को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related