Monday, August 18, 2025
Monday, August 18, 2025

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत:40 शव बरामद

Date:

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की पुष्टि की है। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए थे।

प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 40 शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिल गए हैं।

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने बताया कि पानी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी काफी गहरा और मटमैला है। इससे गोताखोरों को गोता लगाने में कठिनाई आ रही है। रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है।

घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Punjab के अमृतसर में पानी पीने से हो रही मौ+तें

  पंजाब : अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर...

गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले

सुरेंद्रनगर---सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण-लखतर हाईवे पर रविवार की शाम...

पंजाब में शुक्रवार को भी सरकारी छुट्टी की मांग! 

पक्खोवाल : शहीद बाबा जीवन सिंह वेलफेयर सोसाइटी के...

लुधियाना में पूर्व मंत्री आशु का सहयोगी गिरफ्तार:नगर निगम दफ्तर की सील तोड़ने का आरोप

लुधियाना---लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु...