Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब में कैंटर से टकराई पिकअप बोलेरो, 10 की मौत:5 लोग गंभीर

Date:

पंजाब के फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा आज सुबह फिरोजपुर के गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे।

वहीं, घटना में गंभीर रूप से जख्मी लोगों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई। फिलहाल फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें पहुंच गई थीं। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके बाद नेशनल हाईवे खाली करवाया गया, क्योंकि पीछे भारी जाम लग गया था।

इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर के साथ हादसा हो गया। 8 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...