Tuesday, July 21, 2026
Tuesday, July 21, 2026

लुधियाना में पूर्व मंत्री आशु का सहयोगी गिरफ्तार:नगर निगम दफ्तर की सील तोड़ने का आरोप

Date:

लुधियाना—लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के सहयोगी सुनील मडिया को पुलिस ने नगर निगम की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उन पर माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में सील किए गए अपने दफ्तर की सील तोड़ने का आरोप है। यह शहर में सील तोड़ने का पहला मामला माना जा रहा है।
नगर निगम के अनुसार, सुनील मडिया का दफ्तर पहले एक रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, इसलिए इसे सील किया गया था। निगम ने सील तोड़ने की लिखित शिकायत पुलिस को भेजी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
यहां बता दें कि नगर निगम के पास दर्जनों सील तोड़ने की शिकायतें पुलिस के पास हुई है। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। इस कारण अब इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश भी माना जा रहा है। 29 अप्रैल को नगर निगम द्वारा जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से यह कार्रवाई की गई थी।
रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल दफ्तर बनाने की एवज में यह कार्रवाई की गई थी। कुछ समय पहले ही इस सील को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद निगम ने लिखित शिकायत पुलिस को दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related