Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे लोग

Date:

 

चंडीगढ़ : विवादित पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ मोहाली और चंडीगढ़ की दो महिलाओं समेत 4 लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। रणजीत कौर, रुपिंद्र कौर, अशोक कुमार और हरिंद्र सिंह ने जान और स्वतंत्रता की सुरक्षा की मांग की है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि प्रभावशाली पादरी बजिंदर सिंह ने उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी हैं, क्योंकि वह पादरी की करतूतें उजागर कर रहे हैं। याचिका के मुताबिक, याचिकाकर्ता पहले बजिंदर सिंह के साथ काम करते थे। जब पता चला कि धर्म के नाम पर ठग रहा है और शोषण कर रहा है, तो विरोध किया और किनारा कर लिया।

इसके बाद, उन पर दबाव बनाया जाने लगा और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। मामला 13 और 14 फरवरी, 2025 की रात का है, जब कार्यक्रम के बाद बजिंदर सिंह ने रणजीत कौर को थप्पड़ मारा और गला घोंटने की कोशिश की। घटना सी.सी.टी.वी. में रिकॉर्ड हो गई और बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 18 फरवरी को याचिकाकर्ताओं ने इस्तीफा देने के बाद बजिंदर सिंह को कानूनी नोटिस भेजा। इसके बाद लगातार धमकियां मिलने लगीं कि मामले को आगे बढ़ाते हैं, तो झूठे केस में फंसाया जाएगा। 25 फरवरी को मोहाली के एस. एस.पी. को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस को ई-मेल के जरिए भी शिकायत भेजी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...