Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

हरियाणा में गैस लीक, आग लगने से 4 झुलसे

Date:

 

 

फरीदाबाद–हरियाणा के फरीदाबाद में सिलेंडर से लीक हुई गैस से घर की किचन में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। जिससे बाप और बेटा-बेटी के साथ सिलेंडर ठीक करने आया कर्मचारी भी झुलस गया।चारों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गाया। मगर, हालत गंभीर होने पर चारों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

शुरूआती जांच में पता चला कि कर्मचारी ने एयर प्रेशर निकालने के बहाने पेचकस से सिलेंडर की नोजल दबाकर गैस निकाली। इसके बाद लाइटर जला दिया। इस दौरान मालिक ने रोकने की कोशिश भी की। इसी वजह से आग लग गई।

आग लगने के बाद पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के मालिक ने गैस एजेंसी के कर्मचारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related