Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

फिरोजपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Date:

फिरोजपुर–पंजाब में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ पोस्ट लाखा सिंह वाला हिठाड़ (ममदोट थाना) पर भारतीय सीमा में घुस रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। सेना ने उसका शव फिरोजपुर पुलिस को सौंप दिया है।
इस संबंध में बीएसएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को एक व्यक्ति पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुस आया। गेट नंबर 7 पर तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं रुका। जिसके बाद बीएसएफ की टीमों द्वारा मामले में कार्रवाई शुरू की गई।
बीएसएफ द्वारा मामले में जब कार्रवाई शुरू की गई तो दौरान गोली बारी पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। बीएसएफ अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद एसएचओ गुरविंदर कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फिरोजपुर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...