Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

तरनतारन डबल मर्डर में पाकिस्तानी डॉन की एंट्री:भट्टी बोला- ये ट्रेलर, रैपर धालीवाल-सुल्तान को धमकी;

Date:

पंजाब के तरनतारन में गैंगवार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के बीच विवाद हुए में पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी की एंट्री हो गई है। भट्टी ने रैपर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल और उनके करीबी रैपर सुल्तान को धमकी दी है।

भट्टी ने ऑडियो मैसेज जारी कर कहा कि तरनतारन डबल मर्डर सिर्फ ट्रेलर था। पगड़ी और केस (बाल) का अपमान करने वालों को अब हर हाल में अंजाम भुगतना पड़ेगा। भट्टी ने कहा कि चाहे सामने वाले कितने भी गैंगस्टर क्यों न ले आएं, वह और उसके साथी उनकी गैंगस्टरी खत्म कर देंगे।

हालांकि जिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी को लेकर भट्‌टी धमका रहा है, उस इन्फ्लुएंसर का जस धालीवाल से राजीनामा हो चुका है। इसकी जानकारी पंडोरी ने खुद दी है।

बता दें कि तरनतारन में 2 गुट सोमवार को आमने-सामने हो गए थे। इसमें समरप्रीत सिंह (19) और साथी सौरव सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसकी जिम्मेदारी भट्टी के करीबी और खालिस्तान समर्थक गैंग गोपी घनश्यामपुरिया ने ली है। ये दोनों रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल के करीबी बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related