Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

रेवाड़ी में 8वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

Date:

 

बावल, रेवाड़ी  -हरियाणा के रेवाड़ी में 14 वर्षीय छात्रा ने किराए के मकान में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसलिए उसकी स्कूल की फीस जमा नहीं करवा पाया। इसी वजह से कुछ महीनों पहले परिजनों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी।

 

बच्ची पढ़ना चाहती थी। लेकिन पढ़ाई बंद होने के बाद वह अंदर ही अंदर टूटने लगी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। पुलिस के मुताबिक बच्ची पढ़ाई में होशियार थी।

 

धारूहेड़ा में सेक्टर-6 के हाउसिंग बोर्ड में सोमवार देर शाम उसने सुसाइड कर लिया। छात्रा की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी रिंकू कुमारी के रूप में हुई है। वर्तमान में परिवार के साथ धारूहेड़ा रह रही थी।

 

आठवीं में पढ़ती थी छात्रा, पिता इलेक्ट्रीशियन

जानकारी के अनुसार रिंकू आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके 5 और भाई-बहन हैं। उसके पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और मां सब्जी की रेहड़ी लगाती हैं। घटना के समय दोनों काम पर गए हुए थे और घर पर रिंकू अकेली थी। बाकी भाई बहन बाहर खेल रहे थे।

 

परिजन घर लौटे तो बेटी फंदे पर लटकी मिली

सोमवार को शाम करीब साढ़े छह बजे जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने रिंकू को पंखे से लटका पाया। परिजन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलने पर धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई महिपाल ने बताया कि परिजनों द्वारा शव को पहले अस्पताल ले जाया गया था। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related