Monday, August 31, 2026
Monday, August 31, 2026

पी.एस.पी.सी.एल. का हेड कैशियर 50,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Date:

चंडीगढ़–पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) कार्यालय, सब डिवीजन साउथ, अमृतसर में तैनात हेड कैशियर दविंदर सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नरेंद्र कुमार निवासी बाजार गुज्जरां, भगतां वाला, गेट हकीमा, अमृतसर की दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने शक्ति नगर, अमृतसर में अपनी दुकान पर व्यावसायिक बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था और इस संबंध में दस्तावेज़ तैयार करने के बदले आरोपी ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related