Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पेड़ से टकराई ओवरस्पीड कार, दुल्हन की मौत:दूल्हे की हालत गंभीर ,फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन पहले हुई थी शादी

Date:

 

फतेहगढ़ साहिब—पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कार पेड़ से टकरा गई। जिससे दुल्हन की मौत हो गई जबकि दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की रविवार को ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहे थे।

 

हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि दूल्हे के बयान लेने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मौके का मुआयना भी किया जा चुका है।

 

जानकारी के अनुसार बसी पठाना की रहने वाली अमरदीप कौर (21) की रविवार को फतेहगढ़ साहिब के दुबाली के रहने वाले गुरमुख सिंह (21) से शादी हुई थी। रविवार को शादी के बाद वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। वहीं से मंगलवार रात करीब 9 बजे वह फतेहगढ़ साहिब में अपने घर वापस लौट रहे थे।

 

पेड़ से टकराकर धमाके जैसी आवाज आई

जब उनकी कार फतेहगढ़ साहिब के मानूपुर बलाड़ा रोड पर पहुंची तो मंगलवार को रात के समय कार तेज रफ्तार से पेड़ से टकरा गई। कार की टक्कर के बाद तेज आवाज आई, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन काे तुरंत बाहर निकाला गया।

 

दुल्हन ने मौके पर दम तोड़ा, दूल्हा चंडीगढ़ रेफर

मगर, तब तक दुल्हन अमरदीप कौर की मौत हो चुकी थी। वहीं दूल्हा गुरमुख सिंह की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत पहले लोकल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिय गया। जिसके बाद परिजनों की तरफ से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...