Monday, August 17, 2026
Monday, August 17, 2026

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 162वें दिन: 391 स्थानों पर छापेमारी, 68 नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़, 10 अगस्त:


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 162वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़ा ऑपरेशन चलाया। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए गए इस ऑपरेशन के तहत सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ 391 स्थानों पर छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान 50 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन और 1,594 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। इसके साथ ही 162 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,343 हो गई है।

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 67 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 110 से अधिक पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान 414 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशों के खिलाफ तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी)—लागू की गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 43 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज के लिए तैयार किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related