Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

ओड़िशा में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 27 अप्रैल से सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश

Date:

 

Odisha School Holidays: उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच Odisha सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूल 27 अप्रैल से बंद रहेंगे। आमतौर पर राज्य में समर वेकेशन 6 मई से शुरू होता है। राज्य के जिलों में तामपान 44 डिग्री तक पहुंचने के बाद समय से पहले समर वेकेशन घोषित किया गया है। यह फैसला खास तौर पर छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि स्कूल भले ही बंद रहेंगे, लेकिन पहले से तय परीक्षाएं, जनगणना से जुड़े काम और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां अपने निर्धारित समय पर जारी रहेंगी।

पहले May में होती थी छुट्टियां
आमतौर पर राज्य में गर्मियों की छुट्टियां मई के पहले हफ्ते के बाद शुरू होती हैं, लेकिन इस बार तेज गर्मी के चलते सरकार को अप्रैल में ही स्कूल बंद करने का फैसला लेना पड़ा। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है और हालात को देखते हुए आगे और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related