Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ फिल्म विवाद में नया मोड़: गैंग की नई पोस्ट से मचा तहलका

Date:

 

पंजाब : ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर चल रहे विवाद में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। ताजा घटनाक्रम में लॉरेंस गैंग के नाम से एक नई पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी ओर से किसी को भी धमकी नहीं दी गई। गैंग की इस कथित पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वे खुद इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के रिलीज के पक्ष में नहीं हैं। इस बयान ने पूरे मामले को एक अलग दिशा दे दी है और पहले सामने आई धमकी भरी पोस्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें फिल्म का विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। उस पोस्ट में कांग्रेस नेता राजा वडिंग, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और सांसद सुखजिंदर रंधावा समेत कई अन्य नाम शामिल बताए गए थे।

अब नई पोस्ट सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि पहले जारी की गई धमकी असली थी या किसी ने माहौल बिगाड़ने के लिए फर्जी पोस्ट वायरल की। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। इस नए घटनाक्रम ने न सिर्फ विवाद को और गहरा कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है कि आखिर सच्चाई क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...