Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

NRI पिता ने नाबालिग बेटी से दरिंदगी की सारी हदें की पार

Date:

 

मुकेरियां : एक NRI पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। मुकेरियां पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाने वाले NRI पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां रूपिंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने अपने बयानों में बताया कि करीब 14 साल पहले 2012 में जब उसका पति अमेरिका गया था, तब वह गर्भवती थी। 2013 में उसकी बेटी का जन्म हुआ।

रूपिंदर कौर ने बताया कि उसका पति सितंबर 2024 में घर वापस आया। उसने बताया कि घर आने के बाद मेरे पति ने मुझसे और मेरे बच्चों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर वह अपने मायके घर चली गई। उसने बताया कि छुट्टियों के बाद मेरी ननद मेरे दोनों बच्चों को अपने साथ ले गई, जहां से 22 मार्च 2025 को मेरे पति सुरजीत सिंह मेरी बेटी को अपने साथ ले आए। उन्होंने बताया कि 3 जून को उनकी बेटी ने उन्हें फोन करके कहा कि मां आकर मुझे ले जाओ, मुझे बचा लो.. पापा मुझे मारते-पीटते है

महिला ने बताया कि जब पास आते ही मेरी बेटी बहुत रोने लगी। बार-बार पूछने पर उसने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है। जब उसके दादा-दादी घर पर नहीं होते तो उसका पिता उसे डरा धमकाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। । थाना प्रमुख जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट 2012, 65(2), 64(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...