Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अमृतसर एयरपोर्ट पर NRI गिरफ्तार:9 mm की 15 गोलियां लेकर अमेरिका जा रहा था

Date:

अमृतसर—पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिका जा रहे एक एनआरआई को गिरफ्तार किया गया है। यह एनआरआई अपने गांव गुरदासपुर आया हुआ था और काफी समय से यहीं था। फ्लाइट से पहले जब उसके सामान की जांच की गई तो CISF कर्मियों ने आरोपी के बैग से 15 9 एमएम की गोलियां बरामद कीं।अमृतसर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर केएस विक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान न्यूजर्सी निवासी अमरदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। अमरदीप सिंह अमेरिका जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाला था। शिकायत के अनुसार एएसआई बलजीत सिंह कल एयरपोर्ट पर चेकिंग पर थे।

अमेरिका जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स की जांच चल रही थी। इसी दौरान अमरदीप सिंह आया। जब उसके सामान की जांच की गई तो उसमें से 15 गोलियां 9 mm की बरामद हुई। जिसके बाद उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...