Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

खन्ना में मर्डर केस में अकाली नेता गिरफ्तार:AAP नेता हत्याकांड

Date:

खन्ना–खन्ना के गांव इकोलाहा में 9 सितंबर की शाम आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी का गोलियां मारकर कत्ल किया गया था। इस केस में मुख्य आरोपी आढ़ती रंजीत सिंह निवासी इकोलाहा को वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। गत रात्रि इस केस में नामजद अकाली नेता तेजिंदर सिंह इकोलाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तेजिंदर के भाई की तलाश जारी है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची। तेजिंदर को आज दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा।

-मुख्यारोपी रंजीत सिंह का गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों का रिमांड लिया गया था। शुक्रवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर रंजीत को दोबारा खन्ना अदालत में पेश किया गया। जज के सामने सरकारी वकील ने पुलिस की तरफ से रिमांड की मांग की। हवाला दिया गया कि यह पॉलिटिकल मर्डर है। इसमें फरार दो भाइयों के अलावा कई और भी शामिल हैं। इसलिए अभी रिमांड की जरूरत है। आरोपी पक्ष के वकील ने कहा था कि तीन दिनों के रिमांड में कोई नई चीज सामने नहीं आई और न ही पुलिस को कोई सुराग मिला। इसलिए उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने आरोपी का दो दिनों का रिमांड दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...