Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

बांग्लादेश के PM बन सकते हैं नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस:हसीना आज लंदन जा सकती हैं

Date:

बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार (5 अगस्त) को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने देश छोड़ दिया और ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंचीं। उनका C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। एयरबेस पर सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे मुलाकात की। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक वे आज यहां से लंदन, फिनलैंड या किसी दूसरे देश जा सकती हैं।

हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, ‘हम अंतरिम सरकार बनाएंगे, देश को अब हम संभालेंगे। आंदोलन में जिन लोगों की हत्या की गई है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।” इस बीच बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया का रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 17 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related