Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

लुधियाना में पेड़ से टकराई स्कूल वैन:हादसे में एक बच्चे की मौत, 3 गंभीर घायल

Date:

लुधियाना जिले के जगराओं में मंगलवार की सुबह बच्चों को घर से स्कूल लेकर आ रही शहर के नामी प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। जिससे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए है। मृतक बच्चा गांव अखाडा का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह रायकोट रोड पर गांव अखाडा समेत अन्य गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल आ रही स्कूल वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद पूरी वैन चकनाचूर हो गई। हादसे में 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांवो से बच्चो के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने अपने बच्चे को लेकर चले गए। हादसे के कारण एक किलो मीटर तक जाम लग गया बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वैन का ड्राइवर तेज रफ्तार में काफी दूर से डोलता आ रहा था।  हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक निकालना शुरू कर दिया। वही बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव अखाडा के लोग मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देख बेसुध होने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related