Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

किसी भी कीमत पर किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा- कटारूचक

Date:

 

साहिबजादा अजीत सिंह नगर स्थित वन परिसर में वन विभाग से संबंधित विभिन्न यूनियनों की बैठक हुई। इस दौरान पंजाब के वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जायज मांगों पर सावधानीपूर्वक विचार कर समाधान निकालने का प्रयास करेगी।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार का रुख बेहद सख्त है और किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी या अधिकारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही मानसून सीजन में वन विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि इन दिनों पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को हरा-भरा बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि प्रत्येक कर्मचारी इस अभियान को सफल बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...