Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

रसमी तौर पर मुख्य मंत्री बने नायब सिंह सैनी, दूसरी बार ली शपथ

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 11 कैबिनेट मंत्रियों और 2 राज्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में अनिल विज,  कृष्ण लाल पंवार,  राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी,  श्रुति चौधरी तथा कुमारी आरती सिंह राव शामिल है। इनके सिवा, राजेश नागर तथा गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

जिला पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतनराम मांझी तथा मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे। इनके सिवा, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,  कृष्ण पाल गुज्जर, राम दास अठावले, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल ने भी शिरकत करी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...