Tuesday, July 21, 2026
Tuesday, July 21, 2026

गुरुग्राम में दिल्ली के फाइनेंसर की हत्या:बीच रोड पर 12 राउंड फायरिंग

Date:

गुरुग्राम—हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार देर रात सेक्टर 77 के SPR रोड पर पाम हिल्स सोसाइटी के ठीक सामने एक व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए, जिसमें से 5 से 6 गोलियां व्यक्ति को लगी हैं।
मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले रोहित शौकीन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक रोहित हरियाणवी सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया का फाइनेंसर था। हालांकि, इस पर फाजिलपुरिया का कहना है कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं।

शरीर पर गोलियों के कई निशान
पुलिस के मुताबिक, महावीर सिंह का बेटा रोहित शौकीन दिल्ली के निहाल विहार में कमरुदीन नगर का निवासी था। वह किसी काम से गुरुग्राम आया था। इसी दौरान सोमवार रात करीब 9 बजे उस पर हमला हुआ। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसके शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर गोलियों के कई खोखे बिखरे मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related