Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

लुधियाना में 3 बच्चों की मां की हत्या:3 साल से था अवैध संबंध

Date:

खन्ना—पंजाब के जिला खन्ना के मलौद क्षेत्र में एक महिला का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। मृतक महिला 3 बच्चों की मां थी, जिसे कई सालों से गांव में ही रहने वाले प्रवासी मजदूर ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान सतपाल कौर (37) निवासी सिआड़ के तौर पर हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। वह भी अपने पति के साथ परिवार चलाने में मदद करती थी।

बताया जा रहा है कि गांव में बबलू वर्ष 1995 से रह रहा है। वह एक जमींदार के पास काम करता है। सतपाल कौर मनरेगा में काम करती थी। करीब 3 साल पहले दोनों की जान पहचान हुई थी। जिसके चलते बबलू उनके घर भी कभी कभार आता-जाता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की भी चर्चा चल रही है। किसी बात को लेकर उनका आपसी झगड़ा था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे सतपाल कौर ने अपने परिवार सहित खाना खाया। जिसके बाद बबलू ने सतपाल को बातचीत के बहाने घर से बाहर बुलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related