Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

मां ने डेढ़-साल की बेटी को कुएं में फेंककर मारा

Date:

 

डूंगरपुर–डूंगरपुर में महिला ने डेढ़ साल की बेटी की कुएं में फेंककर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने पेड़ पर फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला चौरासी थाना क्षेत्र के हड़मतिया गांव का बुधवार दोपहर 12 बजे का है।

मौके पर पहुंचे धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया- भावना (30) पत्नी दिनेश अहारी की 2 बेटियां और एक बेटा है। भावना का पति दिनेश अहारी अहमदाबाद (गुजरात) में एक कंपनी में नौकरी करता है। घर पर भावना सास-ससुर और 3 बच्चों के साथ रहती थी।

बुधवार को भावना ने डेढ़ साल की बेटी दिव्यांशी को घर से 150 मीटर दूर स्थित कुएं में फेंक दिया। कुएं में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। बेटी की हत्या के बाद भावना ने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।थानाधिकारी ने बताया- पुलिस ने घटना की जानकारी भावना के पति दिनेश और उसके पीहर पक्ष को दी। दोनों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...