Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

 मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी बोट, 85 लोग समुद्र में फंसे, 1 की मौत, 5 लापता

Date:

 

 

नेशनल :  मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जहां नील कमल नाम की नाव पलटने से उसमें सवार 85 यात्री समुद्र में फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक 79 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

नील कमल नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव समुद्र में 50 मीटर अंदर जाते ही अचानक डिसबैलेंस हो गई और पलट गई। नाव में क्षमता के मुताबिक 80-90 लोग सवार हो सकते थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची अन्य नावों ने कई लोगों को डूबने से बचाया।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चार नौसैनिक हेलीकॉप्टर, नेवी की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 3 नावें और एक तटरक्षक बोट को सर्च अभियान में लगाया गया। गोताखोरों की मदद से समुद्र में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

नील कमल के मालिक का आरोप है कि नौसेना की एक स्पीड बोट नील कमल से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...