Thursday, November 19, 2026
Thursday, November 19, 2026

मोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवाल

Date:

  • भाजपा गन्दी राजनीति के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर पंजाब के किसानों को दिन-रात गाली देती है – केजरीवाल
  • – शिवराज सिंह चौहान ने कहा, दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना ठीक नहीं- सौरभ भारद्वाज
  • – “आप” की सरकार बनने के बाद पंजाब में पराली जलने की घटनाओं में 90 फीसद की कमी आई – सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 18 नवंबर 2026- पंजाब के किसानों ने पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी लाई है, यह बयान देकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब की पराली को जिम्मेदार बता रही भाजपा सरकार के झूठे प्रोपेगेंडा और निकम्मेपन की हवा निकाल दी है। उधर, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के किसानों के पक्ष में इतना कड़वा सच बोलने पर आशंका जताई है कि शिवराज सिंह चौहान को अपना कैबिनेट मंत्री पद गंवाना पड़ सकता है। शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा और कांग्रेस पर गन्दी राजनीति के तहत पंजाब के किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंजाब के किसानों के पक्ष में आए बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं।

उधर, “आप” दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे शिवराज सिंह की और उनके कैरियर की बहुत चिंता हो रही है। पंजाब के किसानों के बचाव में दिए गए बयान के लिए कहीं उन्हें मंत्री पद से हटा न दिया जाए। मोदी सरकार में रहते हुए आजकल किसी के पास इतना सच बोलने की हिम्मत नहीं है, जितना शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों के पक्ष में बोल दिया है। एक तरफ जहां दिल्ली में भाजपा सरकार के मंत्री रोज सुबह उठकर पंजाब की पराली और पंजाब के किसानों पर आरोप लगाते हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने वैज्ञानिक डेटा के आधार पर कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना ठीक नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की बात शत प्रतिशत सच है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पंजाब में 90 फीसद पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। पंजाब के किसानों ने बहुत मेहनत करके, अपना नुकसान करके पराली के लिए उपकरण लाकर उसको रीसाइकल करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं। ऐसे में अगर हम किसानों की सराहना नहीं करेंगे तो किसान इतनी मेहनत क्यों करेंगे? पंजाब के किसानों की मेहनत की सराहना करने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद, लेकिन उनकी चिंता मुझे बहुत ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

 पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दवाओं की कमी के...