Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

मोदी ने काशी से 4 वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई:कहा- यह भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन

Date:

पीएम मोदी ने वाराणसी से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “अब तो विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर अचंभित होते हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। पहले क्या हम ये कर सकते थे? ये सब तो विदेश में होता था। अब हम कर रहे हैं, हमारे यहां बन रही हैं न।”

पीएम मोदी ने ‘नमः पार्वती पतये’ से भाषण की शुरुआत की। करीब 18 मिनट तक संबोधन दिया। पीएम ने जिन ट्रेनों की शुरुआत की, वे वाराणसी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, एर्नाकुलम-बेंगलुरु और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेंगी। वाराणसी को यह 8वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है।

मोदी का यह इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है। पीएम शुक्रवार शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचे। वे एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस तक सड़क मार्ग से पहुंचे। 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...