Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर के स्वर्णजीत नॉर्विच में पहले सिख मेयर बने: 18 साल पहले गए अमेरिका; FBI कर चुकी सम्मानित

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर के स्वर्णजीत सिंह खालसा अमेरिका में डेमोक्रेट मेयर बने हैं। इसके साथ ही वे अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य में पहले सिख मेयर भी बन गए हैं। स्वर्णजीत इससे पहले यहां से 2 बार काउंसलर भी रह चुके हैं।

यहां केवल 10 सिख परिवार ही रहते हैं। उनका कहना है कि स्थानीय मुद्दों को उठाने पर उन्हें यह जीत मिली है। इस जीत में सिख कम्युनिटी के साथ अमरीकन का भी उन्हें खासा सपोर्ट मिला। पेशे से इंजीनियर स्वर्णजीत करीब 18 साल पहले जालंधर से अमेरिका गए थे।

2007 में स्टडी वीजा पर अमेरिका गए: स्वर्णजीत के पिता परमिंदर पाल सिंह खालसा सिख सेवक सोसाइटी इंटरनेशनल के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि स्वर्णजीत ने इंजीनियरिंग की डिग्री DAV इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जालंधर से पूरी की। इसके बाद वह स्टडी वीजा पर 2007 में अमेरिका चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related