Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर पहुंची मिस ग्रैंड इंटरनेशनल विनर रेचल गुप्ता, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Date:

 

जालंधर–थाईलैंड के बैंकॉक में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद आज पहली बार रेचल गुप्ता अपने पैतृक शहर जालंधर पहुंची। पंजाब के जालंधर की रहने वाली रेचल गुप्ता ने भारत के लिए इतिहास रचा था। क्योंकि रेचल गुप्ता पहली एसी युवती थीं, जिन्हें इस खिताब से नवाजा गया।पेरू की लुसियाना फस्टर ने एमजीआई हॉल में वर्ल्ड फाइनल के दौरान भारतीय महिला रेचल गुप्ता को ताज पहनाया था। रेचल भारत के लिए यह खिताब लाने वाली पहली भारतीय बनी थी।

पंजाब के जालंधर में पली-बढ़ी रेचल गुप्ता की लंबाई करीब 5.10 फीट है। जिनकी उम्र महज 21 साल है। वह मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी बोलने में सक्षम हैं। उन्हें यह खिताब 11 अगस्त 2024 को जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2024 के राष्ट्रीय फाइनल में मिला।

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रेचल ने 4 बड़े विशेष पुरस्कार भी जीते थे। जिसमें मिस टॉप मॉडल, मिस ब्यूटी विद अ परपज, बेस्ट इन रैंपवॉक और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम शामिल हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के लिए भारत का प्रतिनिधि बनने का मौका दिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related