Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

पंजाब में बड़ी वारदात, जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की बेरहमी से ह/त्या

Date:

 

 

तरनतारन : जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक के खिलाफ पहले कई आपराधिक मामले लूटपाट से संबंधित दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह उर्फ ​​शेरू (30) पुत्र प्रताप सिंह निवासी खडूर साहिब का शव आज सुबह गांव पखोके से देउ बाठ जाने वाली सड़क के किनारे खाल में पड़ा मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी श्री गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी सहित थाना सदर तरनतारन प्रमुख अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लवप्रीत सिंह के सीने पर एक गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी अतुल सोनी ने बताया कि मृतक लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं जो जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस हत्या के पीछे क्या कारण है उस संबंध में पुलिस द्वारा अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के पिता प्रताप सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल तरनतारन में पोस्टमार्टम  किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...