Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

हरियाणा में मंत्री की पायलट गाड़ी ट्रक से टकराई:SI समेत 3 पुलिस कर्मचारी घायल

Date:

हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 2 को हांसी से हिसार रेफर किया गया। वहीं एक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ।

मंत्री रणबीर गंगवा गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रजापति समाज के लोगों के साथ बैठक की थी। यहां उन्होंने लोगों को भिवानी में होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के राज्य स्तरीय समारोह के लिए न्योता दिया था।

इसके बाद देर रात मंत्री नेशनल हाईवे 152डी से होते हुए हिसार अपने घर लौट रहे थे। इस बीच हांसी जिला पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गांव गढ़ी से हांसी के रामायण टोल प्लाजा तक मंत्री के काफिले को एस्कॉर्ट किया। ये गाड़ी मंत्री के काफिले को रामायण टोल प्लाजा पर छोड़कर रोहतक की तरफ जा रही थी।।

जैसे ही गाड़ी गढ़ी बस स्टैंड के नजदीक पहुंची तो ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...