Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंचकुला में पिंजौर के पास पलटी मिनी बस, 40 बच्चे घायल, ड्राइवर फरार

Date:

 

पंचकुला के पिंजौर के पास एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई। बस पलटने से हुए हादसे में 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। फिलहाल घायलों को पिंजौर अस्पताल और सेक्टर 6 सिविल अस्पताल, पंचकुला में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बस में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बस ओवरलोड हो गई और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इसके सिवा इस दौरान सड़क की खराब हालत भी हादसे का कारण बन सकती है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा पिंजौर के नौल्टा गांव के पास हुआ। इस घटना को लेकर पंचकुला प्रशासन ने ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल, हादसे के बाद से ही हरियाणा रोडवेज की मिनी बस का ड्राइवर मौके से फरार है, जबकि कंडक्टर घायल होने के कारण पंचकुला के सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज करा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...