Wednesday, September 9, 2026
Wednesday, September 9, 2026

राजस्थान-MP में पारा 33°C पार

Date:

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 33°C से ऊपर पहुंच गया है।

एमपी में सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। हरियाणा में भी पारा 31°C पार कर गया है, हालांकि आज से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटक बड़ी संख्या में अटल टनल के पास बर्फबारी देखने पहुंचे, जिससे वहां जाम लग गया। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध व तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई है। आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

*कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक जालंधर पश्चिमी के खेल मुकाबलों...