Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

BJP नेता कालिया के घर ब्लास्ट मामले का मास्टर माइंड सईदुल अमीन गिरफ्तार

Date:

 

जालंधर : जालंधर ब्लास्ट मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सईदुल अमीन के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजैंसी के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सईदुल अमीन उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और इस मामले में दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं आज एक और मुख्य आरोपी को काबू कर लिया गया है, जोकि एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस बारे जानकारी देते डी.जी.पी. पंजाब ने बताया कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय जांच एजैंसी के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधऱ ग्रेनेड अटैक के मुख्य आरोपी को काबू किया है, जबकि इस मामले में 2 आरोपी जालंधर से पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और इस मामले में संभावित विदेशी कनैक्शन को लेकर जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related