Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

मोहाली के अस्पताल में मरीजों पर हमला

Date:

 

चंडीगढ़–मोहाली के डेराबस्सी गांव मकंदपुर में अवैध माइनिंग को लेकर दो गुटों में शुरू हुई बहस शुक्रवार देर रात खूनी झड़प में बदल गई। गांव और फिर अस्पताल में हुई इस हिंसक झड़प में 4 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल डेराबस्सी में चल रहा है।मकंदपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ हनी पंडित ने बताया कि उनका दूसरी पार्टी के साथ माइनिंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, जिसकी जानकारी संबंधित एरिया एसएचओ को भी है।

हनी के अनुसार, इसी विवाद के चलते दूसरी पार्टी के लोगों ने महीपाल और उसके अन्य साथियों के साथ मारपीट की, उस दौरान उन्होंने घर पर फायरिंग भी की थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

शुक्रवार देर रात करीब 25 से 30 लोग अस्पताल में इकट्ठा होकर पहुंचे और वहां एडमिट साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। मारपीट में महीपाल, नरेश, नायब और अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हनी ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना के पीछे एक विधायक का हाथ है, इसलिए पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...