Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

मान सरकार ने अकाली दल पर साधा निशाना- इरादे ईमानदार न हों तो अंदरूनी कलह से खत्म हो जाता है राजनीतिक दल

Date:

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन किया और उन्हें जालंधर पश्चिम उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सर्वे में नहीं दिखती, किसी ने अनुमान नहीं लगाया था कि मोहिंदर भगत को करीब 60 हजार वोट मिलेंगे और हम 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से यह सीट जीतेंगे। लेकिन लोग कड़ी मेहनत और जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हैं।

दरअसल, दोपहर के भोजन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि यह जीत ‘आप’ के मेहनती स्वयंसेवकों की है, जिन्होंने घर-घर जाकर लोगों को ‘आप’ सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ‘आप’ स्वयंसेवकों से एकजुट रहने और ‘रंगला पंजाब’ के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब इरादे ईमानदार नहीं होते तो अंदरूनी कलह राजनीतिक पार्टियों को बर्बाद कर देती है, जिसका ताजा उदाहरण शिरोमणि अकाली दल है।

इसके साथ ही सीएम मान ने विपक्षी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जेल में अपने स्वयंसेवकों की सफलता का जश्न मनाया। यह उन लोगों के मुंह पर भी तमाचा है जो सोचते थे कि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने शीतल अंगुराल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि धैर्य बहुत जरूरी है। जो लोग लालची हो जाते हैं, भगवान उनकी मदद नहीं करते, बल्कि उनका स्थान किसी ‘भक्त’ को दे देते हैं।

इसके सिवा मान ने कहा कि वह हफ्ते में दो दिन जालंधर में रहेंगे ताकि दोआबा और माझे के लोगों को अपना काम करवाने के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को जानते हैं, जिन्होंने इस उपचुनाव में ‘आप’ की जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। इन सभी को जनता की सेवा के लिए जल्द ही संगठन और सरकार में जिम्मेदारियां दी जाएगीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी--उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे...

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा

रोहतक--डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक...

SYL को लेकर दिल्ली में हुई बैठक:CM मान का पीएम मोदी पर तंज

मोहाली-सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर आज एक बार...

कनाडा के सर्रे में ‘खालिस्तान दूतावास’ का उद्घाटन

International : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे...