Sunday, November 8, 2026
Sunday, November 8, 2026

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा

Date:

रोहतक–डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम पैरोल मिलने के बाद मंगलवार सुबह सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ।

वह 14वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है। सिरसा डेरे पहुंचने के साथ ही राम रहीम ने अपने अनुयायियों के लिए पहला वीडियो संदेश भी जारी किया।

इस बार राम रहीम को पैरोल मिलने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन सिखों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा, लेकिन राम रहीम जैसे सजायाफ्ता कैदी को बार-बार राहत दी जा रही है।

राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के केस में 20 साल की सजा काट रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस बार वह अपना जन्मदिन मनाने पैरोल पर आया है। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन है। हालांकि, उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। हालांकि, वह वर्चुअली अपने अनुयायियों से संवाद कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप...

चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए...