Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

Date:

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के जरिए पार्टी में अपनी अनदेखी का संकेत दिया है। उन्होंने एक्स (X) पर मशहूर शायर Habib Jalib की एक शायरी साझा करते हुए लिखा— “झुका के सर को हो जाता जो ‘सर’ मैं, तो लीडर भी अज़ीमुश्शान होता…”

इस शायरी का आशय यह माना जा रहा है कि यदि व्यक्ति अपने सिद्धांतों से समझौता कर ले, तो उसे बड़े पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। तिवारी की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में उनकी नाराजगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने या किसी राजनीतिक फैसले को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण सिंह काहलों ने कहा कि इस पोस्ट को गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, मनीष तिवारी वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं तथा पार्टी की महत्वपूर्ण संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि संभव है तिवारी को यह शायरी पसंद आई हो, इसलिए उन्होंने इसे साझा किया।

इससे पहले भी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस द्वारा गठित समितियों में स्थान नहीं मिलने पर तिवारी ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर लिखा था कि “जब आपकी योग्यता दूसरों की असुरक्षा बन जाती है, तो फैसले संगठनात्मक नहीं बल्कि व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से प्रेरित होते हैं।”

तिवारी ने यह भी कहा था कि उन्होंने 1981 में NSUI के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और चार दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की सेवा की है। ऐसे में उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी से बाहर रखा जाना उनके लिए हैरान करने वाला फैसला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...