Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

 बड़ा हादसा: पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर! 14 बच्चों समेत 17 की मौत, 56 से ज्यादा लोग घायल

Date:

 

 

इंटरनेशनल : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश ने एक बार फिर जान-माल को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय मीडिया और प्रोविंशियल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (PDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, छत और दीवार गिरने की घटनाओं में 14 बच्चों समेत कम से कम 17 लोग मारे गए और 56 अन्य घायल हुए। सबसे अधिक मौतें बन्नू जिले में हुईं, जहाँ सात बच्चों और एक महिला की जान चली गई। वहीं, 42 अन्य लोग घायल हुए हैं।

 

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, एबटाबाद में चार बच्चों सहित कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि कोहाट में दो, उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक और बट्टाग्राम में एक महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश में 11 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से पाँच बन्नू में थे। बन्नू में छत गिरने की कई घटनाएं हुईं। दाद कचलोट में एक छत गिरने से तीन बच्चों  नौ साल के आसिफ, छह साल के उमराह और तीन साल की जावेरिया की मौत हो गई।

 

कोटका गुलाम कादिर में एक कम्युनिटी सेंटर के बरामदे की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। मामा खेल में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। शामदी खेल में एक कमरे की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। कोहाट के गुंबट में भारी बारिश के दौरान एक कमरे की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related