Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

पंजाब में माघी मेला,2 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Date:

 

श्री मुक्तसर साहिब–पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में आज माघी का शाही स्नान हो रहा है। यहां गुरुद्वारा श्री टूटी गंडी साहिब के सरोवर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे स्नान के लिए कपाट खोल दिए गए थे। 9 डिग्री तापमान में सरोवर में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुगल सैनिक की कब्र पर श्रद्धालुओं ने जूते मारे। अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

करीब 5 किमी एरिया में होने वाले इस मेले में 100 करोड़ की घोड़ा मंडी भी लगी है। इस मंडी में 2 लाख से लेकर 2 करोड़ तक के अलग-अलग नस्ल के घोड़े आते हैं। पिछली बार घोड़ों की चैंपियनशिप में 71 इंच हाइट का हरियाणा का बुर्ज खलीफा चैंपियन रहा था। ये माघी मेला कल नगर कीर्तन के साथ समाप्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related