Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

मोहाली में कश्मीरी छात्रों से भिड़े स्थानीय

Date:

मोहाली के खरड़ इलाके में कुछ स्थानीय छात्रों और कश्मीरी छात्रों के बीच झड़प की खबरें आईं। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कश्मीरी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

पुलिस ने सभी कैंपस का दौरा किया है। संयुक्त वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं। 112 हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी छात्रों को तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी।

कमरे में पहुंचकर गाली-गलौज की

इस मामले में एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष ईशरप्रीत सिंह ने स्टूडेंट से मुलाकात की। इस दौरान स्टूडेंट ने बताया कि हमले के बाद से हालात थोड़े बदल गए हैं। यहां तक ​​कि जिस यूनिवर्सिटी में वह पढ़ती है, वहां भी स्थानीय लोग उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। जैसे ही वह अपने कमरे में पहुंची, स्थानीय लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया

और उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब उसने दरवाजा खोला, तो वे उसे हमले के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। वे उसे आतंकवादी कहने लगे। एक दिन कमरा बदलने के बाद वह काफी परेशान रहने लगी। उसने अपने संगठनों से संपर्क किया। उसे डर लगने लगा था। इसके बाद यह आए तो हम कमरे से निकले है। वहीं, ईशरप्रीत सिंह ने कहा कि यह युवती हमारी बहन है। इसकी हर संभव मदद की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related