Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट:

Date:

कश्मीर में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में उड़ गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।

ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। इन दोनों आतंकवादियों का नाम पहलगाम हमले से जुड़ा है।कश्मीर के बांदीपोरा के कुलनार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, दो जवान घायल हैं। उधर, पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी आज पहलगाम की बैसरन घाटी जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहलगाम आतंकी हमले के घायलों से मिलने अनंतनाग के अस्पताल पहुंचेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के घर आज सिंधु जल संधि को लेकर बैठक होगी। भारत ने गुरुवार को 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है।

बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related