Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

पंजाब में आज वकील हड़ताल पर रहेंगे

Date:

 

लुधियाना–आज पूरे पंजाब में वकील हड़ताल पर हैं। फतेहगढ़ साहिब में नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने से वकीलों में रोष है। खन्ना में पिछले 25 दिनों से वकील हड़ताल पर हैं और अब आज 16 जनवरी को पूरे पंजाब में वकील काम से दूर रहेंगे।

घटना फतेहगढ़ साहिब की है, जहां नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर स्थानीय विधायक गैरी वडिंग के भाई और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से वार किया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल के अनुसार, पुलिस शहीदी सभा में व्यस्त होने का बहाना बनाकर कार्रवाई से बच रही थी। वकीलों ने डीजीपी पंजाब को पत्र लिखा और एसएसपी से भी मुलाकात की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन सियासी दबाव के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...