Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

CM मान चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे:2 दिन संभालेंगे कैंपेन

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान दिल्ली में संभाल ली है। अब वे लगातार वहां प्रचार करेंगे। मंत्री, विधायक और कई वालंटियर पहले से ही दिल्ली में हैं।इसके अलावा पार्टी ने जिला स्तर के सदस्यों और बोर्ड के चेयरमैनों को भी चुनाव ड्यूटी सौंपी है। सभी को चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल भगवंत मान की कई हलकों में डिमांड है। वह पहले चरण में दो दिन प्रचार करेंगे। इसके बाद वह कुछ समय बाद फिर वहां जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की है। दूसरी ओर मंत्री भी वहां पहुंचने लगे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को रहने का अपना इंतजाम खुद करने को कहा गया है

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पंजाब के लिए काफी अहम हैं। क्योंकि दो साल बाद यानी 2027 में पंजाब में भी चुनाव हैं। ऐसे में सरकार ने दिल्ली फतह करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान पंजाब के मंत्री और विधायक निकाय और पंचायत चुनाव में मिली जीत को सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...