Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

ऑस्ट्रेलिया में झील का नाम गुरु नानक रखा:555वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम आयोजित

Date:

अमृतसर–ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में सिख समुदाय और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए बर्विक स्प्रिंग्स क्षेत्र की एक झील का नाम “गुरु नानक झील” रखा गया है। यह निर्णय गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती (15 नवंबर) के मौके पर लिया गया। विक्टोरियन मल्टीकल्चरल अफेयर्स मंत्री इंग्रिड स्टिट ने घोषणा की कि राज्य सरकार विक्टोरिया में लंगर समारोह के आयोजन के लिए $600,000 का अनुदान भी देगी।

 

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में “नाम अ प्लेस” अभियान के तहत बर्विक स्प्रिंग्स झील का नाम बदलकर “गुरु नानक झील” रखा गया। विक्टोरिया सरकार का यह अभियान समाज के अल्पसंख्यक और विशेष समुदायों के प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के तहत सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के नाम पर झील का नामकरण किया गया, जो सिख समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

इस नामकरण के पीछे विक्टोरिया के सिख इंटरफेथ काउंसिल के चेयरमैन जसबीर सिंह सुरोपदा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने 2018 से विक्टोरिया के प्रधानमंत्री के साथ इस विषय पर बातचीत शुरू की थी। सुरोपदा ने बताया कि अब यह झील “गुरु नानक झील” के नाम से जानी जाएगी और इसका नाम सरकारी गजटों और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस नामकरण से झील पर आने वाले लोग गुरु नानक जी और सिख धर्म के बारे में जानने के लिए प्रेरित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...