Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

अबोहर में व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या:आर्थिक तंगी से था परेशान

Date:

 

अबोहर—अबोहर के गांव चूहड़ीवाला में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली है। देर शाम उसका शव नहर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय जगदीश निवासी धन्ना के तौर पर हुई है। मृतके परिजनों ने बताया कि जगदीश के दो बेटे व एक बेटी है और वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बीमार रहने लगा और आर्थिक तंगी के चलते वह दिमागी तौर पर भी परेशान था।

उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर से दवाई लेने के लिए घर से निकला। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इधर, गांव चूहड़ीवाल कोठी के पास नहर में किसी व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली।

इसके बाद संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और मोनू ग्रोवर आदि मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गांव झूमियांवाली के लोगों ने उसकी पहचान जगदीश के रूप में की है। थाना खुईखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...