पटना -बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने महिलाओं पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि,’मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने पश्चिमी सभ्यता के संदर्भ में बताया था कि पश्चिमी कल्चर हावी हो रहा है। मैंने किसी महिला का अपमान नहीं किया।’
इधर बीजेपी विधायक के बयान को लेकर शुक्रवार को महिला आयोग में शिकायत की गई है।
दिल्ली में सांसद रेणुका चौधरी के कुत्ते को लेकर पहुंचने पर उनसे बुधवार को पटना में विधानसभा के बाहर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत सारी लेडीज हैं, जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजिएगा। वहां आपको ये सब मिल जाएगा।
इधर, इस बयान के बाद राजद ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं। ऐसे बयान शर्मनाक हैं।
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स बयान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि नेताओं को सोच-समझकर बयान देने चाहिए।


